Search
Close this search box.

केशरूवा ग्राम सभा”कोकोनट मैन”आदरणीय धर्मेंद्र राजभर “बाहुबली जी” सम्यक युवा मंच द्वारा किया भव्य स्वागत

गाजीपुर। कोकोनट मैन” के नाम से प्रसिद्ध धर्मेंद्र राजभर “बाहुबली जी” का हमारे गांव में आगमन अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय रहा। वे जनपद बहराइच जिला के निवासी हैं और अपनी अद्भुत शारीरिक क्षमता के लिए दूर-दूर तक प्रसिद्ध हैं। हमारे गांव स्थित स्क्लैपियस वेलनेस के सफल लीडर आदरणीय रामप्रवेश राजभर जी के निवास पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सम्यक युवा मंच के साथियों ने धर्मेंद्र भाई को पंचशील से अलंकृत कर पुष्पहार पहनाया तथा मंच का कैलेंडर भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य और अनंत ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं। धर्मेंद्र राजभर जी अपने हाथों के मुक्कों और कोहनी से कई नारियल तोड़ने की अद्भुत क्षमता रखते हैं। वे तीन सूत की सरिया को अपनी बाहों में रस्सी की तरह लपेट लेते हैं, जो उनकी असाधारण ताकत और अभ्यास का परिचायक है।

धर्मेंद्र भाई ने भारत के अनेक सेलिब्रिटीज के साथ मंच साझा किया है तथा विदेशों में भी अपनी कला का प्रदर्शन कर देश और जिले का नाम रोशन किया है। इस

गरिमामय कार्यक्रम में संगठन के मीडिया प्रभारी आदरणीय जयप्रकाश कुशवाहा जी, कोषाध्यक्ष राजेश कुशवाहा जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रामअशीष राजभर जी तथा हमारे मित्र पंकज राजभर जी सहित अनेक गणमान्य साथी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया।

Leave a Comment

और पढ़ें