Search
Close this search box.

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने देवरी में निर्माणाधीन मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय का निरीक्षण

मिर्जापुर। विश्वविद्यालय परिसर में पौधरोपण किया और बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इसके बाद, उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति, जिले के अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की।

बैठक में उच्च शिक्षा के विकास और विश्वविद्यालय की गतिविधियों पर चर्चा की गई।राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए आवश्यक निर्देश दिए और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

इसके बाद, वह सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, सदर विधायक रत्नाकर मिश्रा, छनाबे विधायक रिंकी कोल, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष जगदीश पटेल, अपनादल (एस) नेता दुर्गेश पटेल, हर्षित पटेल के साथ जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार, एसपी अपर्णा रजत कौशिक, सीडीओ विशाल कुमार, डीएफओ, कुलपति अन्य अधिकारी नेता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें