Search
Close this search box.

होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 1799 किग्रा पाम ऑयल सीज

गाजीपुर। आगामी होली पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभिसूचना आधारित इस अभियान के तहत जनपद में सघन जांच करते हुए कुल दो नमूने संग्रहित किए गए तथा बड़ी मात्रा में खाद्य तेल सीज किया गया।

अभियान के दौरान दिलदारनगर, वार्ड नं. 09 स्थित दीपक कुमार साहू के प्रतिष्ठान मेसर्स माँ दुर्गा भण्डार से सुपर रिफाइंड पाम ऑयल (अमूल ब्रांड) का एक नमूना संग्रहित किया गया। जांच के उपरांत मौके पर उपलब्ध 1799 किलोग्राम सुपर रिफाइंड पाम ऑयल, जिसकी अनुमानित कीमत 2,15,880 रुपये बताई गई, को सीज कर दिया गया।

इसी क्रम में दिलदारनगर पावर हाउस के पास स्थित राजेश प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान गहमरी स्वीट कॉर्नर से खोया का एक नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नमूना संग्रह और प्रवर्तन की पूरी कार्रवाई खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर की टीम द्वारा की गई। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है तथा मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें