Search
Close this search box.

मीरजापुर: National Science Day पर C. V. Raman को नमन, जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय परसिया में विविध विज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित

मीरजापुर। Uttar Pradesh Council of Science and Technology के निर्देशन तथा जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संचालित जिला विज्ञान क्लब, मीरजापुर के तत्वावधान में 28 फरवरी को Jai Prakash Narayan Sarvodaya Vidyalaya Parsia में National Science Day का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वैज्ञानिक C. V. Raman द्वारा खोजे गए ‘रमन प्रभाव’ को स्मरण करना रहा। इस वर्ष की मुख्य थीम “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली” रही।

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली (उपाध्यक्ष, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, राज्य मंत्री) ने प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार दुबे एवं विशेषज्ञों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य ने अतिथियों का स्वागत बुके भेंट कर किया। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पाण्डेय ने क्लब की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए सर सी. वी. रमन के ‘रमन इफेक्ट’ की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रयागराज से आए सेवानिवृत्त भौतिकी प्रवक्ता डॉ. ओ. पी. गुप्ता ने गुरुत्वाकर्षण एवं द्रव्यमान केंद्र जैसे विषयों पर सरल वैज्ञानिक प्रयोगों का प्रदर्शन किया। प्रमोद कुमार मिश्र ने मॉडल रॉकेट्री का प्रदर्शन किया तथा अंधविश्वास के विरुद्ध वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से छात्रों को जागरूक किया। इसके अतिरिक्त विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, विशेषज्ञों के व्याख्यान तथा सर सी. वी. रमन के प्रयोग पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया।

मुख्य अतिथि सोहन लाल श्रीमाली ने अपने संबोधन में कहा कि भारत अपनी वैज्ञानिक क्षमता के बल पर विश्व में पहचान बना रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी सर सी. वी. रमन की तरह शोध एवं प्रयोग के क्षेत्र में आगे बढ़ें। इस अवसर पर जनपद में विज्ञान लोकप्रियकरण के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान हेतु डॉ. जय पी. राय, डॉ. वाई. के. गोयल, डॉ. सूबेदार यादव एवं सत्य नारायण प्रसाद को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समापन सत्र में मीरजापुर के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा एवं सीडीओ विशाल कुमार ने विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए विज्ञान मॉडलों का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि देश की वैज्ञानिक प्रगति के कारण आज विश्व भारत की क्षमता को स्वीकार कर रहा है।

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे—
विज्ञान मॉडल (जूनियर वर्ग): अंशु मौर्य (प्रथम), शिक्षा दुबे (द्वितीय), सौम्या पाण्डेय (तृतीय)।
सीनियर वर्ग: पियूष (प्रथम), कुलदीप कुमार (द्वितीय), अश्वनी (तृतीय)।

पोस्टर प्रतियोगिता (जूनियर वर्ग): काव्या पाण्डेय (प्रथम), शना (द्वितीय), मिथिलेश (तृतीय)।
सीनियर वर्ग: अखिलेश कुमार (प्रथम), प्रिया मौर्य (द्वितीय), आकाश कुमार (तृतीय)।

विज्ञान प्रश्नोत्तरी: संस्कृति यादव व रंजीत कुमार (प्रथम), नापताली जार्ज (द्वितीय), राज भुआन (तृतीय) सहित अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के कुल 423 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव एवं शिव राम शर्मा ने किया। आयोजन में सिद्धार्थ मणि विक्रम, जैनब जहां, सुमन भारतीय, निखिलेश त्रिपाठी, श्री रत्न शुक्लेश एवं अभिषेक मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

ब्यूरो रिपोर्ट – बसन्त कुमार गुप्ता

Leave a Comment

और पढ़ें