Search
Close this search box.

Varanasi: तीसरे दिन 14 घंटे की देरी से रवाना हुई वंदेभारत, दूसरी निरस्त, यात्री परेशान 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

Varanasi: प्रयागराज स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस डायवर्जन की वजह से ट्रेनें समय पर नहीं चल रही हैं, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। 

सोमवार की सुबह 6 बजे प्रयागराज कैंट से रवाना होने वाली 22415 वंदे भारत एक्सप्रेस 14 घंटे की देरी से रात 8 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसी तरह, दिल्ली से रवाना होने वाली 22416 वंदे भारत 15.30 घंटे की देरी से चली, जो मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे कैंट पहुंचेगी।

त्योहारी सीजन के दौरान वंदे भारत जैसी प्रमुख ट्रेनों के विलंबित और निरस्त होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। सोमवार को दोपहर 3 बजे वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली 22435 वंदे भारत एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया, साथ ही मंगलवार को सुबह 6 बजे दिल्ली से खुलने वाली 22435 वंदे भारत भी निरस्त रहेगी। इन ट्रेनों के निरस्तीकरण से एक महीने पहले टिकट बुक कर चुके यात्री भी प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अब कंफर्म सीटें नहीं मिल पा रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें