वाराणसी । 22 मार्च 2026:विश्व जल दिवस के अवसर पर अपर्णा फाउंडेशन एवं विद्यमा फाउंडेशन द्वारा “Save Water, Save Life” थीम के अंतर्गत एक भव्य Awareness & Pledge Program का आयोजन शहीद उद्यान पार्क, नगर निगम, वाराणसी में किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके लिए प्रेरित करना रहा।इस आयोजन में लगभग 300 से अधिक लोगों ने जल संरक्षण की शपथ ली, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।
साथ ही, 100 से अधिक बच्चों ने “Save Water – Save Environment” विषय पर आर्ट एग्जीबिशन प्रस्तुत की, जिसमें उनकी रचनात्मकता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावशाली संदेश देखने को मिला।
सभी प्रतिभागी बच्चों को संस्था द्वारा प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विद्यमा फाउंडेशन का विशेष सहयोग रहा। इसके अलावा दिशा कॉन्वेंट स्कूल, पॉपुलर बाटी चोखा रेस्टोरेंट, सत्यम मंथन एवं USS फाउंडेशन ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।विशिष्ट अतिथियों के विचारश्रीमती पूजा पांडे (डायरेक्टर, दिशा कॉन्वेंट स्कूल) ने कहा कि “जल ही जीवन का आधार है और बच्चों में जागरूकता लाकर हम सुरक्षित भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।”डॉ. विद्यासागर पांडे ने जल संरक्षण को हमारा कर्तव्य बताते हुए कहा कि समय रहते जागरूक होना आवश्यक है।
श्रीमती आभा साहू ने समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।अन्य प्रमुख वक्ताओं के विचारडॉ. अजय दुबे ने इसे जनआंदोलन की शुरुआत बताते हुए जल संरक्षण को आदत बनाने पर जोर दिया।सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, रंजीत कुमार, राहुल वर्मा एवं डॉ. उदयशंकर भगत ने भी जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण को अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम की विशेष पहल “प्रकृति की पाठशाला” रही, जिसका संचालन आकांक्षा बिंद ने किया। इसमें बच्चों को जल संरक्षण और पर्यावरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अंत में, USS फाउंडेशन के प्रेसिडेंट शशि शंकर पटेल ने इस पहल को सराहनीय बताया और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया। वॉलंटियर्स के समर्पण से कार्यक्रम सफल रहा और कई नए लोग भी इस अभियान से जुड़े।
समापन पर सभी को जल संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की एक सशक्त शुरुआत साबित हुआ।





