Search
Close this search box.

एसपी ओमवीर सिंह ने चितबड़ागांव थाने में मिशन शक्ति केंद्र व पुलिस सहायता केंद्र के नव निर्मित भवन का किया उद्घाटन

बलिया। जनपद के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने थाना चितबड़ागांव पहुंचकर जीर्णोद्धारित मिशन शक्ति केंद्र एवं पुलिस सहायता केंद्र के नव निर्मित द्वितीय तल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया और वहां मौजूद आरक्षियों, प्रशिक्षु आरक्षियों तथा महिला आरक्षियों के कार्यों की समीक्षा की।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जनसुनवाई और महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें