Search
Close this search box.

मथुरा बवाल: 13 गिरफ्तार, 300 पर केस, फायरिंग के बीच पुलिस ने संभाले हालात

मथुरा । में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 22 नामजद समेत करीब 250–300 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

पुलिस ने अफवाह फैलाने के आरोप में चौधरी नामक व्यक्ति और उसके तीन साथियों को भी हिरासत में लिया है।घटनास्थल से पुलिस को तमंचे के 7 खाली कारतूस बरामद हुए हैं, जिससे स्पष्ट होता है कि उपद्रवियों ने पुलिस पर फायरिंग भी की थी।

हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और टीयर गैस, रबर बुलेट तथा एंटी राइड गन के 100 से अधिक राउंड का इस्तेमाल करना पड़ा।पुलिस को इस घटना से जुड़े 50 से अधिक वीडियो फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें