गाजीपुर। गहमर स्थित मां कामाख्या मंदिर में इन दिनों लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दराज से आए भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भक्ति और आस्था का अद्भुत वातावरण बना हुआ है।
मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा और कर्म के अनुसार मां अपने भक्तों को फल प्रदान करती हैं। श्रद्धालु अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां पहुंच रहे हैं। प्रशासन भी भीड़ को देखते हुए व्यवस्था में जुटा है।
अमृत कुमार चौरसिया गाजीपुर।



