Search
Close this search box.

खजूरी चौकी कल्लीपुर में चैत नवरात्रि पर प्रधान मीरा देवी द्वारा भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

वाराणसी। काशी नगरी क्षेत्र के खजूरी चौकी ग्राम कल्लीपुर में चैत नवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम प्रधान मीरा देवी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

इस धार्मिक कार्यक्रम में सतेशगण महाराज के शिष्य परमहंस कुटी के सूरदास महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए परम पूज्य स्वामी परमानंद जी, परमहंस आश्रम अनुसुइया चित्रकूट की प्रेरणा का संदेश दिया। उन्होंने अपने प्रवचन में बताया कि परमात्मा कण-कण में विराजमान हैं और सच्ची भक्ति ही उनसे मिलने का मार्ग है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य सियाराम पटेल तथा खजूरी चौकी इंचार्ज गणेश पटेल उपस्थित रहे। प्रशासन की देखरेख में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

भंडारे में ग्रामीणों को कचौड़ी, सब्जी और मिठाइयों सहित विभिन्न व्यंजन परोसे गए। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने सम्मानपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। दूर-दराज से आए लोगों ने आयोजन की सराहना की।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें