Search
Close this search box.

अवैध शराब के खिलाफ दुबहड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लीटर देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

बलिया । पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुबहड़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पुल के पास जनेश्वर मिश्र सेतु मार्ग स्थित ग्राम जनाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पियूष कुमार गुप्ता (22 वर्ष) पुत्र कृष्णा गुप्ता निवासी बस्ती बुजुर्ग, थाना सिकन्दरपुर, जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 200 एमएल की “बन्टी-बबली” ब्रांड की कुल 90 शीशियां अवैध देशी शराब बरामद हुईं, जिसकी कुल मात्रा 18 लीटर है।

बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार सील किया गया। इस मामले में थाना दुबहड़ पर मु0अ0सं0 57/2026 के तहत धारा 60 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें