मिर्जापुर । नारघाट स्थित शहीद उद्यान में भारत के वीर सपूतों शहीद भगत सिंह जी, शहीद राजगुरु जी, शहीद सुखदेव जी के प्रतिमा पर पार्टी के प्रदेश नेता अधिवक्ता अनुज ऊमरवैश्य ने मालार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर दी श्रद्धांजलि और कहा कि आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है आज के पीढ़ी को हमारे पूर्वजों के जीवनी पर विशेष अध्ययन करना चाहिए ।
जिससे उन्हें पता चले कि आज़ादी के लिए देश के वीर सपूतों ने कितना त्याग किया है, पार्टी के युवा नगर अध्यक्ष विशाल केशरी ने देश भक्ति गीत के माध्यम से कहा कि हर वर्ष लगते हैं शहीदों के चिताओं पर मेले, वतन पर मर मिटने वालो का यही निशा होगा, हमें वीर सपूतों के तस्वीर अपने कार्यशाला के प्रमुख स्थान पर लगाकर प्रत्येक दिन नमन करना चाहिए।
इस दौरान पार्टी के सीटी ब्लॉक अध्यक्ष कुबेर बिंद, जिला उपाध्यक्ष प्रिंस सिंह, महासचिव आशीष शुक्ला, उपाध्यक्ष राहुलसे अग्रवाल,तारीख अनवर,अमन गुप्ता,आकाश यादव आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।









