वाराणसी । प्रधानमंत्री Narendra Modi एवं मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की प्रेरणा से शहर में विकास कार्यों को गति देते हुए बुधवार को महापौर Ashok Kumar Tiwari ने वार्ड संख्या 53, सिगरा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। यह सड़क निर्माण कार्य डी-54/155एम-4-ए-एन स्थित सुधा आवास से अमरनाथ आवास तक कराया जाएगा, जिसकी कुल लागत 8.72 लाख रुपये निर्धारित की गई है।


महापौर ने कहा कि नगर के सभी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के मौसम में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण की पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया।

शिलान्यास कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद सिंधु सोनकर, प्रवीण राय, रामगोपाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव, उपाध्यक्ष सुमित मौर्य, पंकज पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने का आश्वासन भी दिया गया।







