Search
Close this search box.

मेरठ में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष Haji Shaukat Ali के विवादित बयान पर FIR, सियासत गरमाई, जांच जारी है

मेरठ। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली के एक विवादित बयान ने सियासत गरमा दी है। मेरठ में आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि “उत्तर प्रदेश में अगर किसी मुस्लिम का एनकाउंटर होगा, तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा।

उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।वीडियो वायरल होने के बाद लोहियानगर थाने में भड़काऊ बयान के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है।सियासी प्रतिक्रिया भी तेज है। सपा सांसद अवधेश प्रसाद और इकारा हसन ने कहा कि देश संविधान के अनुसार चलता है और कानून सर्वोपरि है।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि एनकाउंटर किसी धर्म के लिए नहीं, बल्कि अपराधियों के खिलाफ होता है और ऐसे भड़काऊ बयानों से जनता प्रभावित नहीं होगी।हाजी शौकत अली पहले भी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं, जैसे कि जनसभा में मुसलमानों से अधिक बच्चों को जन्म देने की अपील करना।

Leave a Comment

और पढ़ें