गाजीपुर । जिले से है जहां पर देवकली क्षेत्र के कुसुम्हीं खुर्द सिरगिथा स्थित श्री धनेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया। इस दौरान शिविर में श्रमदान, नाली निर्माण, सफाई, स्वास्थ्य, पौधरोपण आदि करने के साथ ही दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर परिचर्चा कर जागरुक किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि कन्हैया सिंह यादव ने कहा कि शिक्षा जीवन की अमूल्य धरोहर है, जिसे न तो बांटा जा सकता है, न ही कोई चुरा सकता है। कहा कि शिक्षा पर बालक व बालिकाओं का समान हक है और उन्हें समान रुप से शिक्षित किया जाना चाहिए। क्योंकि बालिकाएं भी प्रत्येक क्षेत्र में सफलतापूर्वक कार्य करते हुए राष्ट्रीय विकास में अहम भूमिका का निर्वहन कर रही हैं।
इसके पूर्व मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत सहित नुक्कड़ नाटक, प्रहसन आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ रविन्द्र यादव व डॉ शंकर यादव ने शिविर के उदेश्य पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस मौके पर डॉ रामवृक्ष पटेल, कार्यक्रम अधिकारी डॉ रामा यादव, पन्नालाल यादव, सुरेश कुशवाहा, घनश्याम विश्वकर्मा, हरिवंश चौहान, मंजू यादव आदि रहे। संचालन डॉ मदनलाल यादव ने किया। आभार प्राचार्य रंगजी सिंह यादव व पप्पू यादव ने ज्ञापित किया।
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।




