वाराणसी। सेवापुरी विधानसभा के विधायक नीलू पटेल द्वारा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नवरात्रि के पावन अवसर पर अपने विधानसभा क्षेत्र के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई भी दी। विधायक के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़क, खड़ंजा, नाली, नाला और सीवर पाइपलाइन जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है।
गंजारी स्टेडियम का प्रस्ताव देकर उसके निर्माण कार्य को भी गति दी गई है। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल बालिका विद्यालय का निर्माण कर शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। क्षेत्र में कई स्थानों पर सीएनजी पेट्रोल पंप स्थापित कराए गए हैं।
भैरवनाथ मंदिर और अन्य धार्मिक स्थलों के तालाबों की सफाई और सौंदर्यीकरण कराया गया है।जखनी स्थित दक्षिणी माता देवी मंदिर का पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है।
विधायक के सहयोग से मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से कई गरीब और जरूरतमंद मरीजों का इलाज भी संभव हो पाया है।सड़कों, गलियों और चौराहों पर स्ट्रिप लाइट लगाकर क्षेत्र को रोशन किया गया है।
मोहनसराय-जखनी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया है तथा राजातालाब में भी ओवरब्रिज का प्रस्ताव भेजा गया है। कुल मिलाकर सेवापुरी विधानसभा में चौमुखी विकास कार्य तेजी से जारी हैं।
अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।






