Search
Close this search box.

Pratapgarh के संकट मोचन धाम में नौ दिवसीय श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ का भव्य आयोजन

प्रतापगढ़ । जनपद के कुण्डा क्षेत्र स्थित मिश्रदयालपुर गांव के प्राचीन सिद्ध संकट मोचन धाम में नौ दिवसीय संकटहारी श्रीराम जन्मोत्सव महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन संत बालयोगी जी महाराज के नेतृत्व में वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

पूरे क्षेत्र में राम नाम जाप, संकीर्तन, हवन और सत्संग से भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।कार्यक्रम के अंतर्गत 26 मार्च 2026 को अखंड 24 घंटे का सीता-राम नाम महामंत्र जाप और संकीर्तन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।

वहीं 27 मार्च 2026, शुक्रवार को चैत राम नवमी के अवसर पर महायज्ञ की पूर्णाहुति, दिव्य दरबार और विशेष पूजन होगा।इस दौरान श्रद्धालु अपनी समस्याओं और कष्टों के निवारण हेतु ‘दिव्य दरबार’ में अरजी भी लगा सकेंगे।

आयोजन में हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड, महाआरती और विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा। श्रद्धालुओं का मानना है कि हनुमान जी के दर्शन और पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।

वी के मिश्रा रिपोर्टिंग ।

Leave a Comment

और पढ़ें