Search
Close this search box.

Umaria के नौरोजाबाद में गैस लाइन में मधुमक्खियों के हमले से मची भगदड़, कई घायल

मध्यप्रदेश। Umaria के नौरोजाबाद क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गैस एजेंसी पर लाइन में खड़े लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। सुबह से गैस सिलेंडर लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग कतार में लगे थे, तभी अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और लोगों को दौड़ाने लगीं।

अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे, जिससे वहां भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।इस अफरातफरी में कई लोग गिर पड़े, जबकि कुछ को हल्की चोटें भी आईं। हड़बड़ी में कई उपभोक्ता अपने गैस सिलेंडर भी मौके पर छोड़कर भाग गए, जिससे कुछ सिलेंडर गुम होने की भी खबर है।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटना पहली बार देखने को मिली है, जिससे सभी काफी सहमे हुए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें