वाराणसी । के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित Panchganga Ghat पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिहार के रोहतास जिले के डेहरी आनसोन निवासी श्याम कुमार अपने दोस्तों के साथ गंगा में स्नान कर रहे थे।

इसी दौरान अचानक वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

काफी प्रयास के बाद एनडीआरएफ के गोताखोरों ने नदी से शव को बाहर निकाल लिया। इस घटना से साथियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें और गहरे पानी में जाने से बचें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।





