आजमगढ़। आजमगढ़ पुलिस ने आमजन की शिकायतों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस कार्यालय में विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) विवेक त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा भी मौजूद रहे। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर है और प्रत्येक शिकायत का शीघ्र समाधान प्राथमिकता पर किया जाए।








