वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने ताड़ी कर्बला के पास छापेमारी कर जुआ खेल रहे तीन अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 25 मार्च 2026 को गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व तथा बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ताड़ी कर्बला के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर चौकी प्रभारी कंठीराव (थाना फूलपुर) उप-निरीक्षक सत्यजीत सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन लोगों को पकड़ लिया।
बरामदगी
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कुल ₹2,630 नकद तथा 52 अदद ताश के पत्ते बरामद किए गए। इसमें ₹1,420 की नकदी व्यक्तिगत तलाशी से और ₹1,210 मालफड़ से मिली।
गिरफ्तार अभियुक्त
पकड़े गए तीनों आरोपी ग्राम ताड़ी, थाना फूलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं —
▪️ इस्तियाक अंसारी (56 वर्ष)
▪️ अशोक सेठ (34 वर्ष)
▪️ मंगल कुमार (42 वर्ष)
कानूनी कार्रवाई
थाना फूलपुर पुलिस ने मु0अ0सं0–91/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्तों को जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।








