Search
Close this search box.

गाज़ीपुर दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र के होलीपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिली 25 वर्षीय नवविवाहिता बिंदु यादव की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पति महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई बिंदु के मायके पक्ष की तहरीर पर दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, बिंदु की शादी करीब ढाई वर्ष पहले सैदपुर के फुलवारी कला गांव निवासी महेंद्र से हुई थी। शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में दहेज को लेकर विवाद और पारिवारिक कलह बढ़ने लगी। करीब 15 दिन पहले पंचायत भी हुई, मगर स्थिति में सुधार नहीं आया।सोमवार सुबह बिंदु का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला।

ट्रेन चालक के अनुसार, युवती अचानक ट्रेन के सामने आ गई थी। हालांकि, मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव ट्रैक पर रखने का आरोप लगाया।पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें