Search
Close this search box.

पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर मां-बेटे की पिटाई, वीडियो वायरल

बलरामपुर ।जिले में पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने को लेकर विवाद के बाद मां-बेटे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि मामला गंगा डिहवा स्थित एक पेट्रोल पंप का है, जो थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

किसी बात को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मां और बेटे के साथ मारपीट की गई।घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन को अवगत कराएं।

Leave a Comment

और पढ़ें