गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर के तत्वाधान में चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय समता भवन पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। गोष्ठी आरंभ होने के पुर्व पार्टी के सभी नेताओं ,पदाधिकारियों ने सम्राट अशोक महान के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और देश में प्रेम और भाईचारे का संदेश देने के साथ साथ गरीबों की मदद करने एवं सभी जाति, धर्म एवं समाज के लोगों को जोड़ने का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने चक्रवर्ती सम्राट अशोक को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और पिछड़ों के हक और उनके सम्मान की लड़ाई लड़ती रही है । उन्होंने सम्राट अशोक को करूणा और त्याग की प्रतिमुर्ति बताते हुए कहा कि वह नीति प्रिय थे। वह राग-द्वेष रहित, परोपकारी और प्रजापालक थे।
उन्होंने हमें समाज के लिए त्याग करने की सीख दी थी । हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की तरक्की के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब और पिछड़ों की लड़ाई लड़ी है और हमेशा लड़ती रहेगी।
हम सभी समाज के लोगों को जोड़ने के उद्देश्य से सभी समाज के महापुरुषों का सम्मान करते रहे हैं उन्होने पिछड़े समाज के लोगों से भाजपा के छद्म पिछड़ा प्रेम से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि इनका पिछड़ा प्रेम केवल चुनाव में प्रकट होता है। अन्यथा यह केवल पिछड़ों के हक और अधिकार पर कैंची ही चलाने का काम करते हैं।
इस अवसर पर मुख्य रूप से रामधारी यादव, अरूण कुमार श्रीवास्तव, तहसीन अहमद,सुग्गू, जयराम भारती,शेर अली राईन,रामाशीष यादव ,बैजू यादव, माखनअशोक कुमार आदि उपस्थित थे । इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया
संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।









