Search
Close this search box.

फसल बीमा योजना के तहत फेफना में क्रॉप कटिंग: 15.09 किग्रा गेहूं उत्पादन दर्ज, किसानों को मिलेगा सही मुआवजा

बलिया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत शनिवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में सदर तहसील क्षेत्र के राजस्व ग्राम फेफना में अधिसूचित फसल गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई। यह प्रक्रिया किसान विकाऊ मौर्य के खेत में आधुनिक तकनीक CCE Agri App के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई, जिससे पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज निर्धारित कर वैज्ञानिक तरीके से फसल की कटाई की गई। कटाई के बाद उपज का तौल किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम गेहूं उत्पादन दर्ज किया गया। इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में वास्तविक उत्पादन के आधार पर उचित मुआवजा प्रदान करना है।

इस दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विण्णु कुमार शुक्ल, लेखपाल विजयेन्द्र विक्रम सहित बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, सत्यजीत सिंह और दीपक पासवान उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान व अन्य किसानों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Comment

और पढ़ें