नोएडा: नोएडा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील दत्त पर उनकी पत्नी राखी ने दुष्कर्म, मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उसका पति लंबे समय से उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था।
पीड़िता के अनुसार, आरोपी इंस्पेक्टर तंत्र-मंत्र के जरिए भी उसे डराने और परेशान करने का प्रयास करता था। महिला ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि आरोपी इंस्पेक्टर मूल रूप से मेरठ का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।










