मिर्जापुर: कछवा क्षेत्र स्थित आही में विश्व शांति, लोक कल्याण और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर एक दिवसीय 11 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गायत्री प्रज्ञा मंडल जमुआ बाजार कछवा के तत्वावधान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति समिति के प्रांगण में रविवार को संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक कमला प्रसाद शर्मा (कवि जी) एवं उनकी पत्नी गंगाजली देवी ने मां गायत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और कलश पूजन के साथ किया। यज्ञ में क्षेत्र के लगभग 300 श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महायज्ञ का संचालन डॉ. बृजेश द्विवेदी द्वारा किया गया। आयोजक कमला प्रसाद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2026 में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के संकल्प के तहत यह 56वां आयोजन है, जो निरंतर धार्मिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दे रहा है।
कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान रामनारायण मास्टर, ब्रह्मा देव यादव, खिलाड़ी सिंह, राधेश्याम सिंह, नागेंद्र नारायण द्विवेदी, गीता रस्तोगी, सावित्री सिंह, शकुंतला, द्विज राज द्विवेदी, संजय सिंह, इंद्रेश सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।









