Search
Close this search box.

चन्दौली चकरघट्टा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 8 गोवंश बरामद गौतस्करी नेटवर्क पर फिर उठे सवाल

वाराणसी ।चन्दौली जनपद के थाना चकरघट्टा क्षेत्र में पुलिस ने गौतस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 गोवंश (गाय) को बरामद किया और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई देर रात मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई, जिससे इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क की एक बार फिर पोल खुल गई है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर गोवंश को पैदल हांककर जंगल के रास्ते बिहार के भभुआ की ओर ले जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस ने ग्राम टिकुरिया के पास कर्मनाशा नदी किनारे घेराबंदी कर दी। देर रात लगभग 11:55 बजे कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 गोवंश को सुरक्षित बरामद कर लिया और एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा बोलारक यादव (27 वर्ष) निवासी पडहवा, थाना चकरघट्टा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि ग्रामीण इलाकों से सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर उन्हें जंगल के रास्ते बिहार ले जाकर वध के लिए बेचा जाता है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है।इस घटना ने एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—आखिर क्यों नहीं रुक रही गौतस्करी? जंगल मार्गों के जरिए संचालित यह अवैध नेटवर्क पुलिस के लिए अब भी बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें