Search
Close this search box.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमके डॉ. स्वरूप पटेल, नेपाल में फैकल्टी के रूप में किया प्रतिनिधित्व

एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें नेपाल के ललितपुर स्थित पाटन एकेडमी ऑफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित “कॉम्प्लेक्स प्राइमरी टोटल नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स” में फैकल्टी के रूप में आमंत्रित किया गया।

यह कार्यक्रम इंडियन आर्थ्रोप्लास्टी एसोसिएशन (IAA) के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञ शामिल हुए।डॉ. पटेल ने जटिल घुटना प्रत्यारोपण से जुड़े विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने विशेष रूप से एक्स्ट्रा-आर्टिकुलर डिफॉर्मिटी और प्री-एक्सिस्टिंग हार्डवेयर में टोटल नी रिप्लेसमेंट जैसी जटिल प्रक्रियाओं पर व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में लाइव सर्जरी, लेक्चर, डिबेट, पैनल डिस्कशन और सॉ-बोन सेशन आयोजित हुए।एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने इसे वाराणसी और संस्थान के लिए गर्व की उपलब्धि बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें