वाराणसी । में जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा 29 मार्च, रविवार को अग्रवाल भवन एसी बैंक्विट हॉल में भव्य एवं ऐतिहासिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में समाज के जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल, सर सुंदरलाल चिकित्सालय, एसएसपीजी कबीरचौरा, पापुलर हॉस्पिटल, मैक्सवेल हॉस्पिटल एवं अमृताशा ब्लड सेंटर के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 257 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। रक्तदान के लिए पंजीकरण कराने वाले सभी दाताओं ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो. चंदमौली उपाध्याय तथा एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संस्था की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य संजीव अग्रवाल, अरविंद जैन, राकेश अग्रवाल, नीरज पारिख, डॉ. आशीष गुप्ता, अजीत बजाज, दिव्या अग्रवाल, श्वेता गौरव, डॉ. शालिनी राणा, प्रदीप उपाध्याय, प्रदीप मल्होत्रा, मुन्ना चौरसिया, पूजा गुप्ता, धर्मेंद्र दुबे, एकता पारिख, ब्रजेश लोड, रितेश अग्रवाल, जुली मित्तल, कंचन भट्टाचार्य, शुभो घोष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संस्था ने सभी सहयोगियों और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।











