Search
Close this search box.

वाराणसी: केदार घाट पर स्नान के दौरान किशोर की डूबने से मौत

वाराणसी: भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित केदार घाट पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया। महाराष्ट्र के सतारा जिले से वाराणसी घूमने आए 15 वर्षीय प्रयाग सचिन की गंगा में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, प्रयाग अपने साथियों के साथ केदार घाट पर स्नान कर रहा था, तभी अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण वह डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एनडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर किशोर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना के बाद घाट पर मौजूद लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Comment

और पढ़ें