Search
Close this search box.

बीजेपी झंडा लगी स्कॉर्पियो से शराब तस्करी का खुलासा, वाहन छोड़ फरार हुआ तस्कर

भोपाल। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में अवैध शराब तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी का झंडा लगाकर स्कॉर्पियो वाहन से शराब की तस्करी की जा रही थी, जिसे पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, पंडोखर थाना क्षेत्र में पुलिस को संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी। जांच के दौरान जब स्कॉर्पियो को रोका गया, तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां भरी मिलीं। बताया जा रहा है कि तस्कर ने वाहन पर बीजेपी का झंडा लगाकर खुद को संदेह से बचाने की कोशिश की थी।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शराब जब्त कर ली है और फरार तस्कर की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें