Search
Close this search box.

पुलिस और जनता के बेहतर तालमेल से होता है अपराध नियंत्रण – देवेश मिश्र

मऊ। रतनपुरा पुलिस चौकी के नवागत प्रभारी देवेश मिश्र ने अपने प्रथम संवाद में कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही प्रभावी अपराध नियंत्रण संभव है। उन्होंने बताया कि पुलिसिंग का मुख्य उद्देश्य समाज में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराधों की रोकथाम, जांच और नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना है।

श्री मिश्र ने कहा कि जब जनता और पुलिस के बीच विश्वास और सहयोग होता है, तो अपराध उन्मूलन में तेजी आती है और पुलिस की साख भी मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सहायता भी इसमें शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद से वे लंबित मामलों के निस्तारण, अपराध अन्वेषण, आईजीआरएस रिपोर्टिंग और समयबद्ध चार्जशीट पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। साथ ही गश्त, संदिग्धों की निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर अपराध रोकने का प्रयास किया जा रहा है।देवेश मिश्र ने आम जनता से अपील की कि वे निडर होकर अपनी समस्याएं पुलिस चौकी में रखें।

उन्होंने साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक रहने और किसी भी संदिग्ध स्थिति में तुरंत साइबर सेल को सूचना देने की सलाह दी।

Leave a Comment

और पढ़ें