Search
Close this search box.

गाजीपुर में गौरव का क्षण: अशेष नाथ सिंह बने DSP, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

गाजीपुर । जनपद में एक गरिमामयी अवसर देखने को मिला, जब निरीक्षक अशेष नाथ सिंह को पदोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) बनाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने उनके कंधे पर स्टार सजाकर नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि अशेष नाथ सिंह से अपेक्षा है कि वे और अधिक ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की सेवा करेंगे तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाएंगे।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार सोनकर भी मौजूद रहे, जिन्होंने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पदोन्नति के इस अवसर को पुलिस महकमे में गर्व और उत्साह के साथ देखा जा रहा है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें