Search
Close this search box.

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: टायर फटने से ट्रक डिवाइडर से टकराया, इंजन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

उत्तर प्रदेश। लखनऊ से गाजीपुर की ओर जाने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर 309 के पास बालू लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिसके बाद उसके इंजन में भीषण आग लग गई।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक चंद्रदेव उपाध्याय, निवासी बड़गाहन थाना सहजनवा (गोरखपुर), बालू लेकर बिहार से गोरखपुर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसा।

टक्कर के तुरंत बाद इंजन में आग लग गई और स्थिति भयावह हो गई।चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद टंकी से डीजल लीक होने के कारण आग करीब एक घंटे तक धधकती रही।

सूचना मिलते ही एक्सप्रेसवे की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि ट्रक को भारी नुकसान हुआ और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

उमेश यादव रिपोर्टिंग गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें