बलिया । जनपद के रेवती क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण में यह अभियान संचालित किया गया। क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल और उनकी टीम ने ग्राम दुसाध टोली तथा दिमागी चट्टी के दुर्गम इलाकों में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जमीन में छिपाकर रखा गया करीब 2000 लीटर लहन बरामद किया। साथ ही मौके पर ही अवैध शराब बनाने में प्रयुक्त 15 धधकती भट्टियों को नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में उपनिरीक्षक ऋषिकेश गुप्ता, अवनीश त्रिपाठी, सचिन कुमार सहित आरक्षी बलिराम कुमार, अंकित सिंह, शिवशंकर जायसवाल और शैलेश कुमार की सक्रिय भूमिका रही।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







