Search
Close this search box.

मिशन शक्ति-5 के तहत सेवापुरी महाविद्यालय में सहज योग कार्यक्रम आयोजित

वाराणसी। सेवापुरी ‘मिशन शक्ति-5’ के अंतर्गत शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला महाविद्यालय, सेवापुरी में सहज योग का एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी की विदुषी डॉ. पुष्पा उपाध्याय ने मुख्य वक्ता के रूप में सहभागिता करते हुए “योग के माध्यम से स्वयं को जानो, अपनी शक्ति को पहचानो और भविष्य को सार्थक दिशा दो” विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया।

उन्होंने छात्राओं को आत्मचिंतन, आत्मबल और सकारात्मक सोच के महत्व को समझाया।कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रिया मिश्रा ने प्राचार्य डॉ. सुधा पांडेय के साथ मिलकर मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. सुधा पांडेय ने कहा कि सहज योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक संतुलन का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इसके द्वारा हम अपने जीवन के अतीत, वर्तमान और भविष्य को संतुलित कर सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं।कार्यक्रम को प्रो. सत्यनारायण वर्मा, प्रो. अर्चना गुप्ता एवं डॉ. सुष्मिता ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रो. राम कृष्ण गौतम, डॉ. सर्वेश कुमार सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. सुधा तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार ज्ञापन डॉ. प्रिया मिश्रा ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें