Search
Close this search box.

Varanasi: मणिकर्णिका घाट की 300 साल पुरानी रामलीला, प्रभु श्रीराम ने तोड़ी धनुष

Varanasi: मणिकर्णिका घाट की 300 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला में सीता स्वयंवर के प्रसंग का मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम ने शिव का पिनाक धनुष तोड़कर माता सीता से विवाह किया। इस अलौलिक पल का साक्षी बनने के लिए लोग उमड़ पड़े। 

vns

घाट पर भगवान राम के धनुष तोड़ने का दृश्य देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। जैसे ही भगवान राम ने शिव धनुष तोड़ा, पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ के नारों से गूंज उठा और श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। भक्तों ने रामलीला के इस अद्वितीय आयोजन का भरपूर आनंद लिया। समूचा माहौल राममय हो गया।

vns

वाराणसी की इस ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन सदियों से हो रहा है। हर वर्ष यह परंपरा उसी जोश और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

Leave a Comment

और पढ़ें