Search
Close this search box.

चंदौली में ब्याज माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, पुलिस ने सूचना देने की अपील की

चन्दौली । में ब्याज माफियाओं के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। पुलिस कप्तान आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय कोतवाली में सफाई कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में सीओ अरुण कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सफाई कर्मियों से क्षेत्र में सक्रिय अवैध सूदखोरों की जानकारी जुटाई और उन्हें चिन्हित करने के निर्देश दिए।

बताया गया कि ये ब्याज माफिया जरूरतमंद लोगों को ऊंचे ब्याज पर पैसा देकर बाद में उन्हें डराकर और धमकाकर वसूली करते हैं, जिससे आम जनता परेशान है। पुलिस ने ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का भरोसा दिलाया।

बैठक में यह भी कहा गया कि किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके और लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें