बलिया। जिलाधिकारी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के मार्गदर्शन में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में कन्या जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं का स्वागत कर कन्या जन्म को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को बेबी किट, मच्छरदानी, डायपर, मिष्ठान और जलपान वितरित किया गया।

साथ ही परिजनों को बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सुरक्षा तथा सरकार की महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवनीति सिंह, डीएमसी अंजली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट निकिता सिंह, सुमेश कुमार सहित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
सभी ने बेटियों के सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश देते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि बेटियों को समान अवसर, बेहतर शिक्षा और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराकर ही सशक्त एवं समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्या जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और समाज में बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देना रहा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।










