बलिया । में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय के रूप में जे.पी. सिंह के पदभार ग्रहण करने के बाद मंगलवार को बलिया स्वीट्स एवं बेकरी संघ ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष एवं मद्धेशिया बेकरी के संचालक राकेश कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान कार्यकारिणी के सदस्यों ने बुके और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर उनके कार्यकाल के सफल संचालन की कामना की।
कार्यक्रम में संघ के उपाध्यक्ष एवं दुर्गा मिष्ठान भंडार, हनुमानगंज के संचालक गोपाल जी मद्धेशिया, महामंत्री एवं क्षीर सागर मिष्ठान भंडार के संचालक राजू गुप्ता, कोषाध्यक्ष एवं विशाल मिष्ठान भंडार के संचालक मुकेश गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। राष्ट्रीय पत्रकार समर्पण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन के मीडिया प्रभारी राजेश “महाजन” (पत्रकार), ज्योति स्वीट्स के दीपक गुप्ता, जमुना स्वीट्स के दिव्यांशु गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
सभी ने आशा व्यक्त की कि नए सहायक आयुक्त के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा व्यापारियों और विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









