वाराणसी । जनपद के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा जलालपुर बरवां की पटेल बस्ती में मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में सामाजिक भाईचारा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला संयोजक भाईचारा एवं जिला पंचायत सदस्य पप्पू पटेल तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं जिला संयोजक भाईचारा संतोष गौतम, जिला पंचायत सदस्य एवं विधानसभा पिंडरा की भाईचारा संयोजक इंजीनियर अर्चना सिंह पटेल तथा विधानसभा संयोजक श्रवण कुमार उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन भारत ने किया, जबकि अध्यक्षता पूर्व प्रधान रामचंद्र पटेल ने की।बैठक में सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और मिशन-2027 की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने सभी वर्गों को जोड़कर बसपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, माताएं एवं बहनें शामिल रहीं। उपस्थित लोगों ने सामाजिक भाईचारा मजबूत करने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया।








