Search
Close this search box.

वाराणसी में नियमित टीकाकरण को गति देने के लिए जिला स्तरीय ओरिएंटेशन, जीरो डोज़र बच्चों की पहचान पर विशेष जोर

वाराणसी। 13 जुलाई 2026 जनपद में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को अधिक प्रभावी बनाने और जीरो डोज़र बच्चों की पहचान कर उन्हें समयबद्ध टीकाकरण सेवाओं से जोड़ने के उद्देश्य से गावी-जेएसआई के सहयोग से मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने की। इसमें जिला एवं ब्लॉक स्तर के स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश जीरो डोज़र इम्प्लीमेंटेशन प्लान, बच्चों की पहचान एवं कन्वर्ज़न रणनीति, सामुदायिक जागरूकता, रिपोर्टिंग, यू-विन प्लेटफॉर्म, बाल आभा आईडी, माइक्रोप्लानिंग, रूटीन इम्यूनाइजेशन सर्विलांस तथा फ्रंटलाइन वर्कर्स की क्षमता संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक समय पर टीकाकरण पहुंचाना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और शत-प्रतिशत टीकाकरण कवरेज के लिए सभी विभागों एवं सहयोगी संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.एस. कन्नौजिया ने यू-विन प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, समयबद्ध रिपोर्टिंग और समुदाय की सक्रिय भागीदारी को कार्यक्रम की सफलता का आधार बताया। प्रशिक्षण का तकनीकी संचालन यूनिसेफ, जेएसआई-गावी और डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने किया।

Leave a Comment

और पढ़ें