Search
Close this search box.

खुदाई का सोना बताकर ठगी करने वाले तीन शातिर गिरफ्तार, 16 नकली सोने की गुल्ली और ₹1.37 लाख बरामद

मीरजापुर । जनपद के जिगना थाना पुलिस ने खुदाई में निकला असली सोना बताकर लोगों से ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 16 नकली सोने की गुल्ली, ठगी से प्राप्त 1 लाख 37 हजार रुपये नकद तथा चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई गाजीपुर निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान की गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने खुदाई में मिला बहुमूल्य सोना बताकर नकली सोने की गुल्ली बेच दी और उनसे बड़ी रकम ठग ली। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर थाना जिगना पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर रामरक्षा बिन्द उर्फ छोटू, विद्यासागर बिन्द और प्रशांत कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नकली सोने की गुल्ली को असली बताकर कम कीमत में बेचने का लालच देते थे और लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी रामरक्षा बिन्द के खिलाफ पहले भी धोखाधड़ी के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें