Search
Close this search box.

गाजीपुर में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का नेतृत्व परिवर्तन, जितेंद्र वर्मा बने जिलाध्यक्ष, कमलेश पांडेय मंडल संरक्षक नियुक्त हुए

गाजीपुर । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के गाजीपुर संगठन में नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। कासिमाबाद के जितेंद्र कुमार वर्मा को गाजीपुर का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। निर्वतमान जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय को वाराणसी मंडल का संरक्षक बनाया गया है। ग्रा प ए के प्रदेश महासचिव डॉ नरेशपाल सिंह ने लखनऊ से पत्र जारी कर जितेंद्र कुमार वर्मा को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है।

इसके पूर्व ग्रा प ए के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ सिंह ने गाजीपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार पांडेय उर्फ दरोगा को पत्र जारी कर मंडल संरक्षक वाराणसी बनाने के साथ ही उन्हें जौनपुर जिले का प्रभारी नियुक्त किया। कासिमाबाद तहसील क्षेत्र में दैनिक समाचार पत्र से लंबे समय से जुड़े जितेंद्र वर्मा वर्तमान में ग्रा प ए में तहसील अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे।

जितेंद्र वर्मा को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से जिले भर के पत्रकारों और अन्य पत्रकार संगठनों के पदाधिकारियों ने बधाई दी है। ग्रा प ए के प्रदेश संरक्षक डॉ कामेश्वर नाथ राय ने जितेंद्र वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश का सबसे बड़ा और प्रतिष्ठित संगठन है। ग्रा प ए एकमात्र पत्रकार संगठन है जिसे प्रदेश सरकार के शासनादेश के अंतर्गत जिले के स्थायी समिति की बैठकों में जिलाध्यक्ष को नामित किया गया है।

मंडल अध्यक्ष वाराणसी विन्देश्वरी सिंह ने गाजीपुर जिले के नए अध्यक्ष को बधाई दी है। गाजीपुर जिले के सभी तहसील अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने जितेंद्र वर्मा को बधाई देकर संगठन में सहयोग करने और पत्रकार एकता को आगे बढ़ाने के प्रति संकल्प को दोहराया है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें