Search
Close this search box.

बिरनो में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक, राधेश्याम पांडेय अध्यक्ष व संजीव भारती मंत्री निर्वाचित

गाजीपुर । जनपद में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गाजीपुर के नेतृत्व में सोमवार को बिरनो विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजापुर में शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की खुली बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार पांडेय, जिला महामंत्री मनोज राय, संरक्षक जयप्रकाश पांडेय तथा उपाध्यक्ष जमुना सिंह के निर्देशन में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में संगठन के विस्तार, शिक्षकों की समस्याओं, शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयों के विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से उच्च प्राथमिक विद्यालय भोजापुर के राधेश्याम पांडेय को बिरनो विकास खंड इकाई का अध्यक्ष तथा सीएस बहलोलपुर के संजीव कुमार भारती को मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षकों ने फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जिला पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक संगठन शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त बनाने और शिक्षकों के हितों के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अयोध्या प्रसाद, रामप्रवेश सिंह, संतोष प्रजापति, सत्य प्रकाश सिंह, प्रणव कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार गौतम, सत्येंद्र राजभर सहित अनेक शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो गाजीपुर संजय यादव।

Leave a Comment

और पढ़ें