Search
Close this search box.

वाराणसी में देह व्यापार पर पुलिस का शिकंजा, सिगरा के गेस्ट हाउस में कई युवक-युवतियां पकड़े गए

वाराणसी । जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंह मेडिकल हॉस्पिटल के सामने स्थित ज्योति गेस्ट हाउस में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान कथित तौर पर देह व्यापार में संलिप्त कई युवक-युवतियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। साथ ही गेस्ट हाउस संचालक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई सिगरा थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में की गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान लगातार चलते रहे तो शहर में अवैध देह व्यापार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वाराणसी को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि मामले में पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी और जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Comment

और पढ़ें