Search
Close this search box.

अधिवक्ता की हत्या पर मिर्जापुर बार का बड़ा फैसला, प्रदेशभर में न्यायिक कार्य बहिष्कार और सुरक्षा कानून की मांग

मिर्जापुर । डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता स्वर्गीय राजीव कुमार सिंह की निर्मम हत्या के विरोध में कड़ा रुख अपनाया है। 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 7:15 बजे हुई इस घटना से वकीलों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।इस संबंध में 12 अप्रैल को आयोजित बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बार एसोसिएशन ने घोषणा की कि 13 अप्रैल 2026 को पूरे उत्तर प्रदेश के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। साथ ही “अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट” लागू करने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की गई।

एसोसिएशन ने शासन-प्रशासन से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। प्रदेश भर के वकीलों से एकजुट होकर विरोध दर्ज कराने की अपील की गई है।

गौरव केसरी रिपोर्टिंग मिर्जापुर।

Leave a Comment

और पढ़ें