वाराणसी । में 12 अप्रैल 2026 को हरहुआ ब्लॉक के डीह बाबा मंडल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल (राजेश भाई) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क अभियान को तेज करें और आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाएं।राजेश भाई ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर श्रीमती डॉ. शशिकला पटेल, श्री राजू राम, श्री राम श्रृंगार पटेल, श्री बृजेश जैसल, श्री सुरेंद्र कुमार एवं श्री अंकुर कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







