वाराणसी । जिला मुख्यालय पर मुस्लिम महिलाओं द्वारा खुर्शीदा बानो के नेतृत्व में एक प्रभावशाली विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सामाजिक टिप्पणीकार मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ विरोध स्वरूप पुतला दहन किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस प्रकार की भ्रामक एवं भड़काऊ सामग्री समाज की एकता, सद्भाव और भाईचारे को गंभीर रूप से प्रभावित करती है।इस अवसर पर प्रह्लाद जायसवाल, मोहम्मद शमसाद वारसी, उपेंद्र कुमार निगम, सुनीलेंद्र सिंह, सुजीत पटेल, राही पटेल, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद वसीम, अनस, महबूब आलम, असरफ अली और हसनैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी, आशुतोष शुक्ला, राजेश त्रिवेदी, प्रशांत श्रीवास्तव एवं दीपक वर्मा ने भी कानूनसम्मत कार्रवाई पर जोर दिया।वक्ताओं ने कहा कि समाज में शांति और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन आवश्यक है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और अंत में प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई।









